लंदन 04 अगस्त (वार्ता) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि सुबह उठने के बाद मैंने सोचा कि मैं कर सकता हूं, मैंने गूगल से एक स्क्रीनशॉट लिया और उसे वॉलपेपर लगाया।
इंग्लैड पर छह रनों की रोमांचकारी जारी के बाद मोहम्मद सिराज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हर किसी ने कड़ी मेहनत की और हम अंत तक मिलकर लड़े। मेरी एक ही योजना थी कि मैं निरंतरता के साथ सही लेंथ हिट करते रहूं।
प्लेयर ऑफ द मैच सिराज ने कहा कि सुबह उठने के बाद मैंने सोचा कि मैं कर सकता हूं, मैंने गूगल से एक स्क्रीनशॉट लिया और उसे वॉलपेपर लगाया। ब्रूक का विकेट गेम चेंजिंग मोमेंट था, अगर मैंने वो कैच ले लिया होता तो मैच शायद इस स्थिति में पहुंचता नहीं है। ब्रूक ने बेहतरीन पारी खेली। लॉर्ड्स में आउट होने दिल तोड़ने जैसा पल था, जडेजा भाई ने मुझे यही कहा था कि मैं खेलते रहूं और अपने पिता के बारे में सोचते रहूं कि उन्होंने यहां तक मुझे पहुंचाने के लिए कितनी मेहनत की थी।

