देवी स्थान पर अतिक्रमण से भड़के ग्रामीण,दो दिन में होगी आंदोलन की चेतावनी

नारायणगंज:ग्राम पंचायत पटेहरा के पोषक ग्राम टिकरिया में दुर्गा देवी मंच के सामने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों की आस्था से जुड़े स्थल पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।करीब 10 माह पूर्व राजकुमारी धुर्वे ने खसरा नंबर 227 पर पक्की दुकान बनाना शुरू किया था। ग्रामीणों के विरोध पर काम रुक गया, लेकिन 29 अगस्त को दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में काम रुकवाया गया और अतिक्रमण धारी ने सात दिन में खुद निर्माण हटाने की सहमति दी थी।

निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, बल्कि उल्टा अतिक्रमण धारी ने जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, सरपंच कालीचरण मार्को और भूतपूर्व सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।गांववासियों का कहना है कि यह स्थल पिछले 25-30 वर्षों से दुर्गा पूजा और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र है, ऐसे में वहां अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।

तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दो दिनों में अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद उसी मंच पर माता की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी और आंदोलन छेड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Next Post

शिवम वर्मा ने संभाला कलेक्टर का दायित्व

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर:शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टर के रूप में आज सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like