रेहटी. नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा. वहीं अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया. फरियादी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी. मुखबिर सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी बृजेश कुशवाह के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंपा. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
नाबालिग का अपहरण करने वाला गया जेल
