
ग्वालियर। ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीयन और अनधिकृत रूप से संचालित हो रही दो क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने औचक निरीक्षण किया और दोनों क्लीनिकों को मौके पर ही बंद करा दिया।
टीम के मुताबिक पिंटो पार्क स्थित डॉक्टर बी.के. विश्वास की बंगाली क्लीनिक का सीएमएचओ कार्यालय में पंजीयन नहीं मिला। यहां एलोपैथी से पाइल्स, फिशर और फिस्टुला का इलाज किए जाने की जानकारी सामने आई।वहीं 60 फुटा रोड, थाटीपुर स्थित अमित शर्मा क्लीनिक के निरीक्षण में एलोपैथी से इलाज किए जाने के साथ मरीजों को स्टेरॉयड टैबलेट दिए जाने की बात सामने आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लीनिकों को तत्काल बंद करा दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अनधिकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
