आदिवासी मुद्दों पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम डॉ यादव को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगें उठाईं

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी हितों से संबंधित तीन प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।ज्ञापन में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, आदिवासी क्षेत्रों में संचालित शासकीय आईटीआई, आदिवासी छात्रावासों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने तथा रीवा आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंने आदिवासी छात्रावासों की जर्जर स्थिति में सुधार, निजीकरण पर रोक तथा रीवा हत्या प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग भी दोहराई।
सिंघार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।प्रतिनिधिमंडल में विधायक फूंदेलाल मार्को, केदार डाबर, झूमा सोलंकी, संजय उइके और सुनील उइके भी शामिल थे।

Next Post

सवा घंटे की देरी ने छीनी अकाउंटेंट की सांसें, बिना हूटर ऑक्सीजन की एंबुलेंस पर उठे सवाल

Fri Jul 31 , 2026
इंदौर: सड़क हादसे में घायल एक अकाउंटेंट की मौत के बाद इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद न तो समय पर इलाज मिला और न ही ऐसी एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिससे घायल को तेजी से अस्पताल […]

You May Like