
इंदौर. बिना अनुमति देर रात तक होटल संचालन करना महंगा पड़ गया. तिलक नगर पुलिस ने बंगाली चौराहा स्थित एक होटल पर नियमनुसार समयसीमा का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है. होटल संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल श्रीलीला पर पुलिस ने देर रात छापा मारा. रात्रिकालीन गश्त के दौरान जब पुलिस टीम बंगाली चौराहा स्थित होटल पहुंची तो देखा कि होटल अनुमति के बिना निर्धारित समय के बाद भी चालू था. पुलिस ने जब रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति से होटल देर रात तक खुला रखने की अनुमति मांगी तो वह जवाब देने से कतराता नजर आया. होटल में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी मांगे जाने पर भी वह कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक रविन्द्र गुर्जर और रवि मालवीय के खिलाफ शासन के आदेशों के उल्लंघन में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. मामले में तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि होटल नियम विरुद्ध समय में संचालन कर रहा था, जो कि स्पष्ट रूप से आदेश उल्लंघन की श्रेणी में आता है. मामले की जांच जारी है.
