श्योपुर: जिले के बड़ौदा क्षेत्र में तेज बारिश से मौसम में बदलाव आया और ठंडक छा गई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।बारिश से बड़ौदा नगर के मुख्य बाजार में पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली बारिश में ही बाजार में पानी भर जाता है। पिछले कुछ दिनों से उमस और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से गर्मी कम नहीं हो पा रही थी। अब तेज बारिश ने लोगों को राहत दी। किसान इस बारिश से खुश है क्योंकि खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की संभावना बढ़ गई है।
