हरियाली महोत्सव के अतंर्गत 7 जुलाई तक मन रहा पौधारोपण सप्ताह

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में हरियाली महोत्सव के अतंर्गत 1 से 7 जुलाई तक पौधारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पर्यावरण की रक्षा, करने के लिए अपने परिजन के साथ पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरान्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया और उक्त पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड भी लगाए गये हैं और कर्मचारियों को प्रतिदिन लगाये गये पौधों की देखभाल करने के निर्देष दिये। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा, हरियाली बढाने और जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम जिले के विभिन्न थानों में भी आयोजित किये जा रहे है।

Next Post

इकोनॉमिक कॉरिडोर: सड़क का ड्राफ्ट प्रकाशित, MPIDC के पक्ष में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू

Fri Jul 4 , 2025
इंदौर: एमआईपीडीसी के चर्चित इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क योजना का आज ड्राफ्ट प्रकाशित हो गया है. इसके साथ ही भू धारकों ने एमपीआईडीसी के पक्ष में जमीनों को रजिस्ट्री करना शुरू कर दिया है. आज कुछ भू धारकों ने एमपीआईडीसी को सहमति भी दे दी है. खास बात यह है कि […]

You May Like