सिंगरौली: नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद से चुनावी शोर-गुल थम गया। यहां गुरूवार को पार्षद पद के लिए चुनाव होगा। जहां 4 हजार 254 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। पार्षद उप चुनाव पद में भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए मतदान 1 जनवरी 2026 को सम्पन्न होना है।
मतगणना 3 जनवरी को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पचौर में सम्पन्न होगी। मतदान को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कल 31 दिसम्बर प्रात: 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैढ़न पचौर में मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण कर रवाना किया जायेगा। मतदान के लिए वार्ड में बनाये गये 7 मतदान केन्द्रो के माध्यम से 4 हजार 254 मतदाता पुरूष मतदाता, 2 हजार 233 महिला मतदाता, 2 हजार 20 एवं एक अन्य एक मतदाता कुल 4 हजार 254 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान केन्द्र सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो-दो पुलिस कर्मियो की तैनाती करने के साथ ही रिर्जव पुलिस बल भी सक्रिय रहेगा। वही मतदान सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्वारा 7 मतदान दलो के साथ ही तीन रिर्जव दल की भी नियुक्ति की गई। कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हंै। इधर विंध्यनगर पुलिस ने चुनाव वाले वार्ड 34 एनटीपीसी परिसर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर मतदाताओं के यहां संपर्क साध रहे हैं।
