24 घंटे में पकड़ाया महिला की हत्या का आरोपी

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम दशरमण में घर पर अकेली रह रही 52 वर्षीय महिला नीतू जायसवाल के अंधे कत्ल की गुत्थी ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। सिहोरा थाना अंतर्गत खितौला निवासी 27 वर्षीय शैलेन्द्र पांडे नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में उपयोग किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र पांडे झाड़फूंक और पंडताई का काम करता है। इसी काम की वजह से वह महिला के संपर्क में आया और फिर उसका अक्सर महिला के यहां आना-जाना होता रहता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो उसमें भी महिला की शैलेन्द्र पांडे से ही अंतिम बार बात हुई थी। काल डिटेल और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने शैलेन्द्र पांडे को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कि तो पहले वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। सूत्रों के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद शैलेन्द्र पांडे ने नीतू को देशी कट्टे सो गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। गौरतलब है कि 18 व 19 जुलाई की दरम्यानीरात 52 वर्षीय नीतू जायसवाल की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शैलेन्द्र पांडे ने आलमारी से लगभग 10 से 15 लाख कीमती सोने के जेवर और सोने के बिस्किट भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने इसे भी बरामद कर लिया है।

Next Post

चालक की सूझबूझ से बची 50 से ज्यादा जान

Sun Jul 20 , 2025
शहडोल। जिले के पतखई घाट में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब रायपुर से मैहर जा रही कांवड़ियों से भरी एक बस अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिरने के कगार पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद ट्रक चालक की सूझबूझ ने बस को समय […]

You May Like