सिंगरौली: विंधनगर थाना क्षेत्र के सामने सड़क पर ऑटो से उतरते समय एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जयंत निवासी राजेंद्र के रूप में की गई है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार राजेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।पुलिस ने घायल के परिजनों से अपील की है कि वे तुरंत अस्पताल पहुंचें। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
