
ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ोंजनों ने सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सामाजिक समरसता सौहार्द बनाये रखने का आग्रह किया। आरोप लगाया गया कि वर्ग विशेष को प्रश्रय देकर, शासन प्रशासन अपराधियों पर कार्यवाही ना कर क्षत्रिय समाज के साथ अन्याय कर रहा है। ऐसी अनीति पूर्वक पक्षपात पर शीघ्र रोक लगाई जावे।
क्षत्रिय महासभा ग्वालियर के उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय पदाधिकारीगण राजेंद्र सिंह भदौरिया, ललित तोमर, सुरेन्द्र सिंह तोमर, बृजपाल सिंह तोमर, गोपाल सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर, रामकुमार सिंह सिकरवार, संभाग प्रमुख रणवीर सिंह सिकरवार, संभागीय प्रचार प्रमुख एवं महामंत्री बलबीर सिंह परमार जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया महामंत्री संजय भदोरिया रमेश सिंह भदौरिया शामिल रहे।
