अवैध वसूली मामले में जिला बदर बदमाश महेश टोपी गिरफ्तार

इंदौर. शराब दुकान पर अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है. शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा है. वहीं तीन दिन पहले सामने आए विवाद और वायरल वीडियो से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

शराब दुकान के सेल्समैन की शिकायत पर महेश टोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई. जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से जिला बदर बदमाश है. पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज मामलों और जिला बदर आदेश के उल्लंघन से जुड़े बिंदुओं की भी जांच कर रही है. मामले से जुड़े घटनाक्रम में तीन दिन पहले शराब दुकान पर कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल तन्मय सिंह तोमर और सेल्समैन के बीच विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की है. पुलिस यह पता लगा रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और वायरल वीडियो में सामने आए तथ्यों की वास्तविक स्थिति क्या है.

 

अवैध वसूली की शिकायत के आधार पर महेश टोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है, वह जिला बदर बदमाश है. वहीं वायरल वीडियो और हेड कांस्टेबल व सेल्समैन के बीच हुए विवाद की भी जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी द्वारकापुरी, मनीष मिश्रा

Next Post

इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी की कड़ी खंगाल रही पुलिस

Mon Aug 3 , 2026
इंदौर. शराब तस्करी के एक मामले की जांच में पुलिस को इंदौर से गुजरात तक जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है. राजेंद्रनगर पुलिस अब इस नेटवर्क में शिवा मालवीय की भूमिका की जांच कर रही है. पूछताछ में नाम सामने आने के बाद उसे मामले में आरोपी बनाने की तैयारी […]

You May Like