सांसद खेल महोत्सव में छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा

ग्वालियर: सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे छात्र छात्राएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है तथा तन मन स्वस्थ होता है।

आजकल खेलों में रोजगार भी बहुत अधिक विकसित हो रहे हैं ,ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में सांसद खेल महोत्सब शुरू कर एक अच्छी पहल की है। गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ,बेसबॉल, कुश्ती, योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है ।

सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा, पोहरी, डबरा, भितरवार एवं दक्षिण विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है । खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट पैदा कर खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश उत्पन्न कर रहा है। ग्वालियर विधानसभा के खेलों का आयोजन आज गुरुवार से एलएनआईपीई परिसर में सुबह 9 बजे से शुरु हुआ। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Next Post

एमपी ग्रोथ समिट की तैयारियाँ, कलेक्टर ने व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों एवं सरपंचों की ली अलग-अलग बैठकें

Thu Dec 18 , 2025
ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट-2025” का आयोजन होने जा रहा है। यह समिट केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मेला परिसर में आयोजित होगी। समिट की […]

You May Like