चर्चा को चर्या में बदलो, तभी जीवन में बदलाव संभव

भोपाल। मुनि श्री प्रमाण सागर ने 1100 क्वार्टर में प्रवचन देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता तभी मिलती है जब चर्चा को चर्या में बदला जाए। उन्होंने कहा, केवल सुनने से नहीं, आचरण में बदलाव से ही जीवन सुधरता है। 6 जुलाई को मुनिसंघ का विहार अवधपुरी की ओर होगा, जहाँ चातुर्मास 9 जुलाई से प्रारंभ होगा। 13 जुलाई को कलश स्थापना होगी जो दीपावली तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुनि श्री ने श्रद्धालुओं से आत्मचिंतन व व्यवहारिक सुधार का आह्वान किया। यह चातुर्मास 25 वर्षों बाद भोपाल में हो रहा है।

Next Post

रायसेन में मेधावी विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप प्रोत्साहन

Sat Jul 5 , 2025
रायसेन। चिड़िया टोल वन परिसर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को लैपटॉप हेतु 25-25 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कन्यापूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। […]

You May Like