ओंकारेश्वर:
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर महादेव की नगरी में श्रावण मास के दौरान अतिथि भवन ट्रस्ट कोठी द्वारा आयोजित निःशुल्क महा रुद्राभिषेक का हिस्सा बने बड़वाह के आशीष गुप्ता अपने परिवार के साथ गुरुवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन श्रद्धालु यहां पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश रामकिशन जायसवाल के नेतृत्व में इस वर्ष आयोजन को अधिक भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीयन, पूजन व्यवस्था, बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्वयंसेवक आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
पूजन सामग्री सहित व्यवस्थाएं ट्रस्ट की ओर से वैदिक आचार्य पारस जी पहाड़ा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं से विधि-विधानपूर्वक महा रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। यजमानों के लिए पूजन सामग्री सहित आवश्यक धार्मिक व्यवस्थाएं ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालु पूर्व बुकिंग के माध्यम से निर्धारित तिथि पर परिवार सहित रुद्राभिषेक में शामिल हो सकते हैं।
भवन के विकास और सुविधाओं पर भी जोर
अतिथि भवन ट्रस्ट द्वारा धार्मिक आयोजन के साथ भवन के विकास, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार श्रावण मास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना से जोड़ने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महा रुद्राभिषेक की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन का लाभ उठाये ।
