ग्वालियर: सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस अब खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजयसभा सदस्य अशोक सिंह ने इस गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि देश क़ो तानाशाही के रास्ते पर ले जाया जा रहा है. अशोक सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि सोनम अपना शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे.
अगर उसमें भीड़ बढ़ी और हिंसक भड़क गई तो इसके जिम्मेदार वे नहीं बल्कि वहां शांति और कानून व्यवस्था क़ो बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है. इस मामले मे उनकी गिरफ्तारी गलत भी है और अलोकतान्त्रिक भी. इससे संकेत जाता है कि देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है. लोकतंत्र हर हाल मे रहना चाहिए. सबको अपनी बात कहने का अधिकार है और इसे बहाल रहना चाहिए और सोनम क़ो तत्काल रिहा किया जाना चाहिए.
