जबलपुर: सीबीआई जबलपुर ने 80 हजार रूपए की रिश्वत लेते 3 को दबोचा है। सीबीआई की कार्रवाई से हडक़ंप मचा हुआ है। टीम ने रिश्वतखोरों के कार्यालय और घर मेें जांच पड़ताल की है।सूत्रों के मुताबिक सागर एमईएस में फरियादी ठेेकेदार अजय मिश्रा ने काम का ठेका लिया था। जिसका बिल 28 लाख था। बिल पास करने के एवज में सागर एमईएस (मिलट्री इंजीनियरिंग सर्विस) के तीन अफसरों राकेश कुमार, नीतेश कुमार और दीपक ने 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
मामले की शिकायत जबलपुर सीबीआई से की गई थी। जिसके बाद अफसरों और ठेकेदार की बातों को ट्रेप किया गया था। सीबीआई ने जाल बिछाया इसके बाद रिश्वत की रकम के साथ ठेकेदार को अफसरों के कार्यालय भेजा गया जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत की रकम ली वैसे ही उन्हें रंगे हाथों धरदबोचा गया। इसके बाद तीनों अफसरों के कार्यालय और घरों की जांच भी की गई इसके अलावा मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
