पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हरियाली तीज महोत्सव मनाया

ग्वालियर: क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हरियाली तीज महोत्सव मनाया। महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव के महत्व को अन्य भारतीय उत्सवों की परंपराओं में अनौखा तथा हमारे मानव जीवन को हरा भरा रखने की प्रेरणा देने वाला बताया ।

इस अवसर पर महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां पहनकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सुहाग के सामान का वितरण किया, मनोरंजन के लिए, हाऊजी, अंताक्षरी तथा हरियाली तीज के गीत गाए। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का संचालन श्रीमती मंजू सोनी ने किया जिसमें उर्मिला सोनी, नीलम सोनी, शिवांगी सोनी, शालिनी सोनी, रितु सोनी, शिवानी सोनी, उमा सोनी, स्वाती सोनी, सपना सोनी, शिल्पी सोनी, अनीता सोनी, सविता सोनी, मोहिनी सोनी सहित समाज की महिलाओं ने बढ चढ़कर भाग लिया।

Next Post

ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस का एक रेक अब आधुनिक एलएचबी कोच से संचालित

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर: भोपाल से ग्वालियर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम बदलाव किया है। पश्चिम मध्य रेल की ट्रेन संख्या 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस का एक रेक अब आधुनिक एलएचबी कोच से संचालित होगा। यह बदलाव 25 अगस्त से लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को पहले की […]

You May Like

Play sound