कॉलेज चौराहे की बदहाल सड़क का निर्माण शुरू ,सड़क का चल रहा मरम्मत कार्य 

रीवा, बरसात में शहर सहित जिले भर की सड़क की हालत खराब हो गई सड़क पर गढ्ढे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है अब बरसात के बंद होने के बाद सडकों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है शहर के अंदर जो भी सड़क खराब थी उसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है

सबसे खराब सड़क कालेज चैराहे के पास थी जिसके कारण चलना मुश्किल हो रहा था और धूल से राहगीर परेशान थे शहर के कॉलेज चौराहे की गड्ढों से बदहाल सड़क को लेकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है दो दिन से सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल ने देर रात मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्माण शुरू होने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है दरअसल कालेज चैराहे पर सड़क में गढ्ढे के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को होती थी और बरसात का पानी सड़क पर ही भरा रहता था पानी निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण और दिक्कत हो रही थी इस बार लोक निर्माण विभाग ने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने के साथ कंक्रीट कर सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा ताकी आगे चलकर सड़क खराब ना हो और मॉडल सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को भी कोई परेशानी ना हो उल्लेखनीय है की रतहरा से चोरहटा तक बनी माडल सड़क पर कुछ जगह पर ज्यादा गढ्ढे है सभी को भरने के साथ सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है रेल्वे आरओबी की सडक पर भी गढ्ढे हो गए थे जिनको भरने के साथ मरम्मत किया गया है इसके साथ कालेज चौराहा और समान तिराहा प्लाईओवर के गढ्ढे का भी मरम्मत कार्य किया जा रहा कृषि महाविद्यालय के सामने जो गुजरने वाली सड़क में कब्रिस्तान के पास दरार आई थी उसे भी ठीक किया गया है दरअसल इस बरसात में शहर की सबकों की हालत खराब हो गई थी

इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल ने बताया की सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है जहा पर भी सड़क खराब है उसे ठीक कर रहे है कालेज चौराहा पर मरम्मत कार्य चल रहा जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा जिससे लोगो को राहत मिलेगी इसके साथ ही माडल सड़क जहा भी खराब हुई है उसका भी मरम्मत कार्य किया जा रहा जो भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र की खबर सड़क है सभी का मरम्मत कार्य किया जायेगा जो लोक निर्माण विभाग की सड़क है

Next Post

ओंकारेश्वर में अष्टादश निर्माण महोत्सव, संतों ने दिया आत्मज्ञान और वैराग्य का संदेश

Fri Oct 2 , 2026
ओंकारेश्वर। मार्कण्डेय संन्यास आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज के अष्टादश निर्माण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 1 से 3 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में देशभर के संत-महात्मा शामिल हो रहे हैं और धर्म, कर्म, आत्मा और वर्ण व्यवस्था पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे […]

You May Like