
भोपाल। रेलवे स्टेशन के पास ईरानी डेरे के करीब मोहर्रम के मौके पर ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खमेनेई के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, उनके पोस्टर के साथ ही ईरान के कई अन्य धार्मिक और सेना के कमांडरों के चित्र भी हैं। इन पोस्टरों में ईरान-इजरायल युद्ध में ईरान के जबर्दस्त प्रदर्शन को रेखांकित कर खमेनेई के चित्र के ऊपर शेर का चित्र दिखाया गया है।इसी प्रकार एक पोस्टर महात्मा गांधी का भी है। इस बीच ईरानी डेरे के इमाम ने कहा कि मोहर्रम से पहले पोस्टर लगाना आम बात है, लेकिन इस बार पोस्टर कुछ ज्यादा हैं। इसकी वजह इजरायल के खिलाफ ईरान का जंग में शानदार प्रदर्शन है।
