अमिताभ कांत इंडिगो के निदेशक मंडल में शामिल

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत विमान सेवा कंपनी इंडिगो के निदेशक मंडल में शामिल हो गये हैं।

यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि अतिरिक्त निदेशक के रूप में श्री कांत की नियुक्ति 15 सितंबर से प्रभावी हो गयी है। वह गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक होंगे।

इंडिगो के निदेशक मंडल ने इस साल 03 जुलाई को श्री कांत की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। निदेशक मंडल के इस निर्णय को 15 सितंबर को नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से हरी झंडी मिली।

जाने-माने अर्थशास्त्री श्री कांत 2016 से 2022 तक नीति आयोग के सीईओ रहे थे। इससे पहले 2014 से 2016 तक वह औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में सचिव और 2009 से 2014 तक दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा विकास निगम के अध्यक्ष एवं सीईओ के पद पर थे। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और अतुल्य भारत जैसी पहलों को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रनों से हराया

Wed Sep 17 , 2025
न्यू चंड़ीगढ़ 17 सितंबर (वार्ता) स्मृति मंधाना (117) की शतकीय और दीप्ति शर्मा (40 ) की जूझारू पारियों के बाद गेंदबाजों बेहतरी प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 102 रनों से हरा दिया। 293 रनों के लक्ष्य का पीछा […]

You May Like