सड़क हादसे में पुत्र की मौत,पिता गंभीर

सिंगरौली । जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कुंदवार के लोहरा तिराहा के पास आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार लोहरा निवासी छत्रपति सिंह अपने पिता दल प्रताप सिंह के साथ बाइक क्रमांक एमपी 66 एमएच 1980 से जा रहे थे। इसी दौरान लोहरा तिराहा के समीप हाइवा क्रमांक यूपी 63 एटी 5822 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भीषण था कि छत्रपति सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घायल दल प्रताप सिंह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह एवं जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी, कुंदवार चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंच लोगों से बातचीत कर आवागमन बहाल कराया।

12 घंटे में दो हादसे, दोनो की गई जाने

मंगलवार की शाम के वक्त यात्री बस के टक्कर से बरगवां थाना के समीप पीछे रक्षा साकेत उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई थी। आज बुधवार की सुबह कुंदवार चौकी के लोहरा तिराहा पर हुए सड़क हादसे में बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों घर के चिराग बूझ गये। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर प्रबुद्धजन तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और कहा जा रहा है कि कोल, रेत, गिट्टी व भस्सी परिवहन करने वाले वाहन चालको का लगातार जांच होना चाहिए।

घायल का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज

कुंदवार पुलिस चौकी के लोहरा तिराहा पर हाइवा वाहन के टक्कर से घायल दल प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष का जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हाइवा वाहन चालक काफी तेज गति से चला रहा था। वह रेता लोड करने जा रहा था। अनियंत्रित गति के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं उसके परिजनों ने हाइवा चालक पर नशे में धुत्त होने का आरोप लगाया। हालांकि घटना के बाद चालक भाग खड़ा हुआ।

Next Post

क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके

Wed Jun 24 , 2026
डांट-फटकार कई बार बच्चों में सुधार के बजाय उनकी जिद को और बढ़ा सकती है, क्योंकि वे खुद को न समझे जाने और दबाव महसूस करने लगते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब बच्चे बात नहीं मानते, खाने में आनाकानी करते हैं या अपनी जिद पर अड़ जाते हैं, […]

You May Like