अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेत से चढ़ा बाजार

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेत से चढ़ा बाजार

मुंबई, 27 जून (वार्ता) अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों से यूरोपीय बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, ऊर्जा, तेल एवं गैस, पावर और सर्विसेज समेत 16 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन मजबूती रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.03 अंक की छलांग लगाकर करीब नौ महीने के उच्चतम स्तर और 84 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 84058.90 अंक पर पहुंच गया।इससे पहले यह 01 अक्टूबर 2024 को 84,266.29 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.80 अंक की बढ़ोतरी लेकर 25637.80 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.38 प्रतिशत मजबूत होकर 46,541.25 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 54,249.40 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4165 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2251 में लिवाली जबकि 1760 में बिकवाली हुई वहीं 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए राखी गई कुल 2986 कंपनियों के शेयरों में से 1681 में तेजी जबकि 1229 में गिरावट रही वहीं 76 में टिकाव रहा।

बीएसई के 16 समूहों में तेजी का रुख रहा। कमोडिटीज 1.11, ऊर्जा 1.10, एफएमसीजी 0.14, वित्तीय सेवाएं 0.35, हेल्थकेयर 0.69, इंडस्ट्रियल्स 0.54, दूरसंचार 0.90, यूटिलिटीज 0.99, ऑटो 0.30, बैंकिंग 0.39, कैपिटल गुड्स 0.83, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.40, धातु 0.37, तेल एवं गैस 1.21, पावर 1.14 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.17 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.45, जर्मनी का डैक्स 0.71 और जापान का निक्केई 1.43 प्रतिशत उछल गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.17 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70 प्रातिशत लुढ़क गया।

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव; दालों में मिलाजुला रुख

Fri Jun 27 , 2025
नई दिल्ली 27 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि दालों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के […]

You May Like

मनोरंजन