ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर ट्रस्ट के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ईसागढ़ पहुंचकर पीएम के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियां का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दोपहर तहसील ईसागढ़ की ग्राम पंचायत आनंदपुर स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर में हेलीकॉप्टर से दतिया से प्रस्थान कर आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री आनंदपुर ट्रस्ट में प्रधानमंत्री के 11 अप्रैल के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेगें। इसके बाद अपरान्ह में आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगें।
