रीवा: गोविंदगढ़ के टीकर गांव में हाथियों का आतंक, घरों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

रीवा, रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकर में पिछले तीन दिनों से दो हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों ने वनगांव के धुअर टोला में डेरा डाल रखा है, जिसकी सूचना वन अमले को दे दी गई है। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

हाथियों ने स्थानीय निवासी शिवेंद्र सिंह के कच्चे-पक्के मकान को तहस-नहस कर दिया। पक्के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा राशन खा गए और कच्चे मकान को धराशाई कर दिया। दूसरे मकान की खपरैल तोड़कर घर का सामान खींचकर नष्ट कर दिया। अब ग्रामीणों को अपनी जान-माल को लेकर भी खतरा महसूस हो रहा है।

बरसात के मौसम के कारण वन विभाग को हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ये वही हाथियों का जोड़ा है जो करीब दो माह पहले बांधवगढ़ क्षेत्र से भटककर रीवा, मऊगंज और सीधी जिले के विभिन्न गांवों में विचरण कर रहा है। वन अमला लगातार इन्हें जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रहा है।

Next Post

रीवा: हाईवे पर बिखरीं नशीली कफ सिरप की शीशियां, लूटने के लिए दौड़े लोग, बाइक सवार तस्कर फरार

Wed Jul 8 , 2026
रीवा, रीवा-पrayागराज हाईवे पर मंनगवा थाना क्षेत्र के अगडाल के समीप मंगलवार दोपहर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सड़क पर हुई एक दुर्घटना के बाद भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप की शीशियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार युवक नशीली कफ सिरप की खेप […]

You May Like