पानसेमल: पानसेमल विधानसभा की 12 ग्राम पंचायत को 4 करोड़ 44 लाख के सर्व सुविधा युक्त पंचायत भवनों की सौगात मिली है। अटल सुशासन भवनो के निर्माण से उपयोगी कार्यो के लिए अन्य जगह नहीं जाना होगा।
विधायक श्याम बरडे के विशेष आग्रह पर प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की अनुशंसा पर तथा प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के विशेष प्रयासों से इन पंचायत भवनों की स्वीकृति प्राप्त हुई।
