
ग्वालियर । पूर्व विधायक एवं आयोजन प्रमुख रमेश अग्रवाल व बाल खाण्डे ने बताया कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भजन संध्या का आयोजन 15 मई को सांय 5ः30 बजे अम्मा महाराज की छत्री स्थित विष्णु मंदिर में किया जाएगा।
भजन संध्या में अंकित कैलासिया द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की जाएगी। प्रातः 10 बजे स्व. माधवराव सिंधिया की छत्री स्थित शिवजी पर अभिषेक किया जाएगा। दोपहर में दरिद्र नारायण को भोजन भी कराया जाएगा।
चारों धर्मो के धर्म गुरू संत कृपाल सिंह, शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी, ढोली बुआ महाराज, महामंडलेश्वर रमेशलाल, सरदार बलजीत सिंह, फादर संजय भौसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा ।
शहर में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे. स्वर्ग सदन आश्रम में सांयकाल 4 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन एवं भण्डारा होगा। कोरी समाज मंदिर स्थित स्कूल में बच्चों के पढ़ने के लिए 10 टेबल-कुर्सी एवं ब्लेक बोर्ड पर प्रदान किया जाएगा । परमार्थ आश्रम में वरिष्ठ लोगों के लिए वाटरकूलर एवं हाई मास्क भी प्रदान किया जाएगा सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पीटल में मरीजों को भोजन वितरण किया जाएगा । जनकताल स्थित गौशाला में गायों को घास एवं चारा डालकर गुड्डू वारसी पूर्व पार्षद, मुक्तेश जेन, रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, डाॅ. नरेश देव द्वारा गायों की सेवा की जाएगी. सुरेश पहलवान द्वारा 1000 बिस्तर के हाॅस्पीटल में मरीजों को भोजन वितरित किया जाएगा।
