छतरपुर यूथ कांग्रेस चुनाव में मोनू राजा की जीत, कपिल देव रिछारिया बने विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष

छतरपुर। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गए हैं। जिला अध्यक्ष पद पर मानवेंद्र सिंह ‘मोनू राजा’ झमटुली ने स्पष्ट जीत दर्ज की। उन्हें कुल 7,452 मत मिले, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक रहे। इस पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे।

दूसरे स्थान पर गजेंद्र सिंह पटिया रहे, जिन्हें 5,597 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा राजवर्धन मिश्रा को 1,892, आदर्श रावत को 37, मानवेंद्र परमार (गोपालपुरा) को 23 और अभिलाषा अहिरवार को 9 मत मिले। संगठन ने कहा है कि सभी प्रत्याशी आगे भी पार्टी गतिविधियों में भूमिका निभाते रहेंगे।

विधानसभा छतरपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कपिल देव रिछारिया ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,830 मत मिले। इस पद के लिए पुष्पेंद्र कुशवाहा को 1,418, नितेश (निक्की) पाठक को 595, अरुण तिवारी को 264 और प्रदीप कुशवाहा को 8 मत प्राप्त हुए।

Next Post

रीवा पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Fri Nov 7 , 2025
रीवा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like