
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत सीतापहाड़ बजरिया बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर लट्ठ चल गए जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सुमित मतेल 21 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोस्त सिद्धार्थ वर्षे के मोबाइल में निहाल पाण्डे ने जन्मदिन की पार्टी का निमंत्रण दिया था तो सिद्धार्थ ने उससे कहा कि पार्टी में सीतापहाड़ बजरिया चलना है तो वह जाने के लिये तैयार हो गया, चिन्टू मेहरा, हर्ष वर्षे, अनिक मेहतो भी निहाल पाण्डे की जन्मदिन की पार्टी में उनके घर सीतापहाड़ बजरिया पहुॅचे और साउण्ड बाक्स में सभी इंजाय कर रहे थे इसी बीच निहाल पाण्डे उसके पास आकर एक बोतल शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा, उसने पैसा देने से मना कर दिया। जिससे गुस्सा होकर उसके जातिगत शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर डंडा से हमला कंधा, मुंह में चोट पहुॅचा दी जिससे उसके 2 दांत टूट गये, निहाल पाण्डे ने डंडे से हर्ष वर्षे के हाथ एवं पेट, अनिक को हाथ में चोट पहुॅचा दी।
