
इंदौर. शहर के मल्हारगंज और राऊ थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज और मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं.
मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटाबागंड़दा में रहने वाले 25 वर्षीय शिकायतकर्ता शिवा यादव ने बताया कि कृष्णा यादव और उसके तीन साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. घटना बड़ा गणपति के पास इंदौरी विलेज रेस्टोरेंट के पास हुई. बताया जा रहा है कि मकान के केस को लेकर विवाद हुआ, जिसमें कृष्णा यादव ने शिवा को अभद्र गालियां दीं. जब उसने विरोध किया, तो कृष्णा यादव और उसके तीन साथियों ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसी तरह की एक घटना राऊ थाना क्षेत्र में हुई. थाने पहुंचे डासरी,तहसील हातौद में रहने वाले 30 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि वह अपने भांजे दीपेश के साथ रंगवासा फाटा मजदूर चौराहे पर खड़ा था. इसी दौरान ठेकेदार हरि वहां पहुंचा और मजदूरी का सौदा करने लगा. जब दीपेश ने 4 हजार रुपए मजदूरी बताई, तो हरि भड़क उठा और अश्लील गालियां देने लगा. जब अनिल और दीपेश ने विरोध किया, तो हरि ने लात-घूंसों और डंडे से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी हरि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
