रेशम डोडवा ने मजदूरी के साथ पढ़ाई कर हासिल किए 91% अंक

बागली। बागली मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर दुरुस्त पहाड़ी क्षेत्र की रहने वाली रेशम डोडवा की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में रेशम ने प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई ग्राम झीकड़ी में करते हुए 2020-21 में भी अपने गांव का और माता-पिता का नाम रोशन किया उस वक्त पढ़ाने वाले शिक्षक जितेंद्र पाटीदार और दीपक व्यास ने बताया कि उन्हें मालूम था यह आगे जाकर पढ़ाई में पीछे नहीं रहेगी। उस वक्त माता-पिता की मजदूरी स्थिति के चलते कई बार रेशम को भी मजदूरी करने खेतों पर जाना पड़ता रहा हालांकि खेती हर मजदूर होने के साथ-साथ अत्यंत गरीब स्थिति पढ़ाई में बाधक नहीं बनी आगामी पड़ाव जिकड़ी गांव से 2 किलोमीटर आगे डांगरा खेड़ा मिडिल स्कूल रहा यहां पर कक्षा 8 तक पढ़ाई करके इस स्कूल का नाम भी रोशन किया यहां के शिक्षक कालू सिंह गवली बताते हैं कि बारिश के दिनों में बहुत परेशानी सहन करते हुए यह बालिका स्कूल आती रही 2023-24 में कक्षा नवमी में बागली कन्या हाई स्कूल में प्रवेश लिया उस वक्त बस का प्रबंध नहीं था।ऐसी स्थिति में अधिकतर समय स्कूल से दूरी बनी रही लगभग 80 दिन तक कुमारी रेशम डोडवे शैक्षणिक कार्य करने स्कूल नहीं पहुंच पाई। लेकिन जिस प्रकार नदी के बहते वेग को कोई नहीं रोक सकता उसी प्रकार उभरती प्रतिभा का कोई रास्ता नहीं रोक सकता रेशम के पिता भाव सिंह और माता नूरी बाई बताती है कि गरीब परिस्थिति के चलते कई बार रेशम को भी मजदूरी करना पड़ता है। माता नूरी बाई प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाती है। ऐसी स्थिति में समय अभाव के चलते कई बार भूखे ही स्कूल जाना मजबूरी रहता। 6 मई 2025 मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिजल्ट घोषित किया और बागली कन्या हाई स्कूल में पता लगा कि आदिवासी अंचल जिकड़ी बोरी की कुमारी रेशम डोडवे 91 प्रतिशत अंक लाकर संस्था में अव्वल रही तो संकुल प्रभारी वासुदेव जोशी शिक्षिका निशा योगी सरोज जौहरी महेश गोस्वामीऔर अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने यह खुश खबरी उत्साह के साथ सभी को सुनाइ रेशम डोडवे ने हमारे संवाददाता को बताया की उनकी इस सफलता में प्राथमिक माध्यमिक और हाई स्कूल के सभी गुरुजनों का विशेष सहयोग रहा माता-पिता भी समय-समय पर कम पढ़े लिखे होने के बावजूद भी उत्साह वर्धन करते रहे 6 बाई बहनों में शामिल रेशम डोडवे की दो छोटी बहन भी पढ़ने में अच्छी है एक बहन रिंकू कक्षा 7 में तथा पारु कक्षा 8 में अध्यनरत है। रेशम डोडवे की इस सफलता पर बागली विधायक मुरली भंवरा ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है और कहा है कि आगे भी उसकी बेहतर पढ़ाई चलती रही उसके लिए जो भी सहयोग लगेगा वह स्वयं प्रदान करेंगे। संकुल प्रभारी वासुदेव जोशी ने भी कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान सामाजिक स्तर पर होना चाहिए।

Next Post

अवैध परिवहन कर रहे दो डंपर जब्त

Tue May 6 , 2025
सागर । सागर जिले मे अवैध रूप से परिवहन एवं मिलावट करने वालों पर करवाई की जा रही है इसी परिपेक्ष में एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी के द्वारा तहसीलदार विकास सिंह के द्वारा देवरी अनुविभाग में पुलिस की सहयोग से कार्रवाई की जा रही है । श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने […]

You May Like