तीसरे दिन 10 किमी दूर मिले बालकों के शव

सतना: जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव से निकली बाणसागर परियोजना की पुरवा नहर में रविवार दोपहर डूबे दो नाबालिग बच्चों के शव मंगलवार को खोज लिया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने यह शव रामपुर बाघेलान के नेमुआ गांव के पास नहर में तलाशी अभियान के दौरान पाया, जो घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरमारी गांव निवासी दो नाबालिग बच्चे रविवार को पुरवा नहर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। लगातार करीब दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 13 वर्षीय आयुष विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे बच्चे 15 वर्षीय आर्यन मिश्रा की तलाश जारी रखी गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम नहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए कुछ देर बाद आर्यन का शव भी खोज निकाला गया। बेटों के शव देखते ही उनकी माएं न सिर्फ चिग्घाड़ मार कर रोने लगीं बल्कि वे बार बार बेसुध होती भी नजर आईं।

Next Post

अंको का गलत योग, परीक्षकों पर लगेगा जुर्माना

Wed Mar 11 , 2026
सतना: जिले के मूल्यांकनकर्ता का तृतीय चरण का प्रशिक्षण उत्कृष्ट वेंकट क्रमांक 1 में सुबह और दोपहर की पाली में मंगलवार को पूरा हो गया। जिसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह जानकारी सामने आई कि अंकों का योग गलत करना या कोई भी प्रश्न आमूल्यांकित पाए जाने पर  परीक्षकों पर ₹100 […]

You May Like