बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

नशामुक्ति अभियान के तहत दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
इंदौर:शहर में नशे की बढ़ती लत और इससे अपराधों की ओर बढ़ते युवाओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में वर्दी से जागी नई उम्मीद अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत हीरानगर थाना क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में निवास करने वाले बालक एवं बालिकाओं के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना था. रीगल चौराहा स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 3 हंसराज सिंह और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में बच्चों और उनके परिजनों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर धैर्यशील येवले, थाना प्रभारी पीएल शर्मा सहित काउंसलिंग समिति के कई विशेषज्ञों ने भाग लिया.

मनोरोग विशेषज्ञ रामगुलाम राजदान, चाइल्ड वेलफेयर के सहायक संचालक जयसिंह परिहार, एनजीओ विश्व आरोग्य सेवा संस्थान के सदस्य डॉ. इशहाक खान, परामर्शदाता रजत नागदा, नगर सुरक्षा समिति संयोजक रमेश शर्मा और उज्जवल स्वामी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया. विशेषज्ञों ने वीडियो फिल्मों के माध्यम से बताया कि नशा मानसिक और शारीरिक रूप से कैसे नुकसान पहुंचाता है और परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल देता है. साथ ही बच्चों के मन में उठ रहे सवालों के भी सार्थक जवाब दिए गए.
शिक्षा है प्रभावी माध्यम
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अच्छी शिक्षा ही नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है. विशेषज्ञों ने समझाया कि किस तरह शिक्षा को प्राथमिकता देकर नशे से बचा जा सकता है और एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उनके परिजनों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली और इस अभियान में पुलिस का पूरा सहयोग करने का संकल्प लिया. पुलिस प्रशासन इस तरह के अभियान को निरंतर जारी रखेगा ताकि समाज को नशे की जड़ से मुक्त किया जा सके

Next Post

ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर की ठगी

Sun Feb 23 , 2025
क्राईम ब्रांच ने हरियाणा से शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार मुनाफा का देकर विश्वास में लिया, फिर बड़ी रकम निवेश करवाई इंदौर:ऑनलाइन ठगी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए क्राईम ब्रांच ने हरियाणा गैंग के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने देशभर में सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन […]

You May Like

मनोरंजन