अवैध रेत परिवहन पर सासन पुलिस की लगातार कार्रवाई, एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी सासन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक राहुल सैयाम के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर का स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम काम पूर्व टोला स्थित मयार नदी से अवैध रेत लोड कर ग्राम सिद्धीखुर्द शिवपहाड़ी की ओर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गढहरा रिलायंस कन्वेयर रोड पर घेराबंदी की।

कुछ देर बाद मयार नदी की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत लेकर आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अमर अगरिया (24) निवासी झांझी टोला, चौकी सासन, थाना बैढ़न बताया। ट्रैक्टर में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बिना नंबर के स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक ए.के. पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल नवेत एवं आरक्षक राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता बने वी डी सतीशन

Thu May 14 , 2026
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस ने केरल में वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले के बाद सतीशन राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का नेतृत्व करेंगे। वी डी सतीशन लंबे समय से केरल की राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी […]

You May Like