भाजपा ने मंडल कार्यशाला में बनाई सेवा पखवाड़ा की कार्ययोजना

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशालाएं हुई । मंडल की कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया दीनदयाल उपाध्याय मंडल की शारदा विद्या पीठ, कुंज बिहार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।

इस अवसर पर राजौरिया ने मंडल कार्यशाला में कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने सेवा पखवाड़ा की जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के आगामी 17 सितंबर से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन और 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर मंडल में कार्ययोजना बनाई गई।

Next Post

भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया

Wed Sep 10 , 2025
दुबई 10 सितंबर (वार्ता) कुलदीप यादव सात रन देकर (चार विकेट) और शिवम दुबे चार रन देकर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (30) और शुभमन गिल (नाबाद 20) के दम पर भारत ने बुधवार को एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को […]

You May Like