कांग्रेस को गांव, पंचायत और बूथ तक मजबूत आधार देना है : ज्ञान सिंह 

सीधी।कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सीधी विधानसभा क्षेत्र के बरमबाबा एवं सीधी शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक मंथन हुआ।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने, संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने सुझाव रखे।

मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को गांव, पंचायत और बूथ तक मजबूत आधार देना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता के साथ निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के विस्तार और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन प्रभारी महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, जिले से नियुक्त मंडलम प्रभारी नवीन सिंह, हरिहर सोनी, भूपेन्द्र सिंह, अशोक पनिका, रजनीश श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी शहर अध्यक्ष विवेक सिंह, बरमबाबा ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह, सीधी नगर अध्यक्ष हल्के सोनी, जवाहरलाल सिंह, प्रेमवती सिंह, आराधना सिंह, सानेंद्र सिंह सहित मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बी.एल.ए., पंचायत कमेटी अध्यक्ष एवं वार्ड कमेटी अध्यक्ष मौजूद रहे।

Next Post

गल्ला व्यापारी को गोली मारने वालों तक पहुंची पुलिस

Sat Aug 8 , 2026
  रीवा, रीवा जिले के मनगवां थाना अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व गल्ला व्यापारी के सर पर मारी गई गोली के संदेही तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके है. ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस इस पूरी वारदात का पर्दाफाश जल्द ही कर सकती है. गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला […]

You May Like