खाने का ऑर्डर करना हुआ महंगा, जोमैटो ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब हर ऑर्डर पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

कंपनी के ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जोमैटो ने प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस को 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये (प्री-जीएसटी) कर दिया है। यानी हर ऑर्डर पर अब 2.40 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2025 में फीस में बढ़ोतरी की थी।

फूड डिलीवरी बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है। जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी भी वर्तमान में प्रति ऑर्डर करीब 14.99 रुपये (टैक्स सहित) प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। आमतौर पर दोनों कंपनियां एक-दूसरे के कदमों के अनुरूप अपनी फीस में बदलाव करती रहती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बढ़ोतरी से ग्राहकों की कुल ऑर्डर लागत धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे भविष्य में फूड डिलीवरी की मांग पर भी असर पड़ सकता है।

Next Post

पश्चिम एशिया से एलपीजी आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक, लेकिन देश में घरेलू खपत के लिए पर्याप्त भंडार : सरकार

Fri Mar 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण क्षेत्र से एलपीजी आपूर्ति की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है लेकिन घरेलू उत्पादन 40 प्रतिशत पहुंच गया है और घरेलू खपत के लिए देश में अभी इसका पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। रसोई गैस […]

You May Like