IOCLअधिकारियों के लिए भेल में 5 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शुरू

भोपाल: बीएचईएल, भोपाल में मेसर्स आईओसीएल के अधिकारियों के लिए “एच.टी. मोटर्स, ट्रांसफॉर्मर्स और स्विचगियर – डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, इरेक्शन, कमीशनिंग और मेंटेनेंस पहलू” विषय पर केंद्रित पाँच दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाप्रबंधक (एचआर) टी.यू. सिंह ने आईओसीएल के मुख्‍य प्रबंधक सुगत मित्तल और अभिषेक खंडेलवाल के साथ किया।

इस प्रशिक्षण में आईओसीएल के 25 अधिकारियों का दल भाग ले रहा है। प्रशिक्षण के लिए बीएचईएल के वरिष्ठ विशेषज्ञ—बी.एन. जेना और जीतेंद्र कुमार, दोनों वरिष्ठ प्रबंधक (एएमई), तथा तरुण कुमार कौशिक, प्रबंधक (एचआरडी)—संकाय सदस्य के रूप में उपस्थित हैं।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सिंह ने आईओसीएल को बीएचईएल का महत्वपूर्ण ग्राहक बताया और गुणवत्ता व दक्षता के प्रति बीएचईएल की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यावहारिक उपयोगिता पर जोर देते हुए अधिकारियों से अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (एचआरडी) द्वारा किया गया।

Next Post

मप्र में बच्चे और पशु दोनों कुपोषित, 12 रुपये का पोषण; एकल शिक्षक के भरोसे स्कूल: पटवारी

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने “सच बोलकर” प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति को उजागर किया है। पटवारी के अनुसार, मंत्री […]

You May Like