
भोपाल। राज्य शासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को प्रस्तावित इंदौर और धार प्रवास को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री की अगवानी, विदाई और सत्कार हेतु मंत्रीगण को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया गया है। इंदौर जिले में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और धार जिले के बदनावर में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
