पंजाब बॉर्डर पर हेरोइन के बड़े जखीरे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, 04 दिसंबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब सीमा पर दो अलग-अलग घटनाओं में पांच नार्को-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन ज़ब्त की है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सुबह फाजिल्का के गांव टाहलीवाला में सीआईए फाजिल्का के साथ खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान में सैनिकों ने तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से दो पैकेट हेरोइन (कुल वज़न- एक किलो) और एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की। उन्होंने कहा कि तस्कर, हजारा राम सिंह, धर्मूवाला और बस्ती केरा वाली गांवों के रहने वाले हैं, और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं।

एक अन्य अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने एएनटीफ अमृतसर के साथ मिलकर दो तस्करों को अमृतसर के गांव- बलहरवाल के पास से आठ पैकेट हेरोइन (कुल वज़न- 8.643 किलोग्राम), 03 मोबाइल फ़ोन और एक कार के साथ पकड़ा। तस्कर गांव- बलहरवाल और अवान लाखा सिंह के रहने वाले हैं, और जांच के लिए एएनटीफ की हिरासत में हैं।

 

 

Next Post

अवैध व्यावसायिक उपयोग और निर्माण की जांच शुरू

Thu Dec 4 , 2025
इटारसी। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नर्मदापुरम जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठे। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जिले की प्रशासनिक और शैक्षणिक स्थिति का ब्यौरा सदन […]

You May Like