
सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोल गांव से आज दिन सोमवार को पिकअप वाहन में लोड छ: भैसों को पुलिस ने मुक्त कराया। वहीं पिकअप वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया। बताया जाता है कि वाहन चालक पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
इधर जियावन थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर ग्राम डोल में पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 6097 को रोककर पिकअप में निर्दयता पूर्वक रस्सी में बांधकर रखे 6 भैसों को पिकअप सहित कुल कीमती 5 लाख 54 हजार जप्त किया गया। पिकअप वाहन का चालक छोड़कर भाग गया है। जप्तसुदा पिकअप एवं 6 भैसो के साथ थाना वापसी पर अज्ञात पिकअप वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियिम 1960 कायम कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में 13 अगस्त को पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएफ 7407 में 3 नग भैसे जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि. व 1 सितम्बर को वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडबी 0984 में 3 नग भैस धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि. एवं 9 सितम्बर को वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 2280 में 4 नग भैस धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधि. कायम कर जप्त किया गया था। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। वहीं जप्तसुदा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 6097 एवं 6 नग भैंसो को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया एवं भैंसो को चारा पानी खिलाया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि यज्ञलाल , सउनि तेजबहादुर , आर दिनेश कुमार, अमित कुमार, खुम , सौरभ कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
