रक्षालेखा विभाग के ऑडिटर से सरेराह लूट

जबलपुर: सिविल लाइन में रक्षालेखा नियंत्रक कार्यालय में पदस्थ एक ऑडिटर पर बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लेखानगर गोराबजार निवासी भीमा ओसवाल रक्षालेखा नियंत्रक जबलपुर में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वे भोपाल जाने के लिए अपने घर से पैदल निकले थे।

वे मालगोदाम चौक से होकर रेलवे स्कूल के रास्ते प्लेटफॉर्म नंबर 6 की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्कूल के पास वे अपने मोबाइल पर ऑनलाइन ट्रेन की सीट चेक करने लगे। तभी पीछे से एक काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। बाइक की पिछली सीट पर बैठे लड़के ने बिजली की तेजी से झपट्टा मारा और भीमा ओसवाल के हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल की कीमत करीब 29,000 रुपये बताई जा रही है।

Next Post

खाई में गिरी नई कार, बड़ा हादसा टला

Mon Oct 12 , 2026
जबलपुर: तेवर स्थित सुप्रसिद्ध मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के समीप सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक नई कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। परिवार नवरात्र के पावन पर्व पर […]

You May Like

Play sound