चन्द्रभागा पुल से हरसिद्धी पुल तक सड़क का हिस्सा शुरू

इंदौर: नगर निगम सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का एक टुकड़ा शुरू किया गया है. उक्त सड़क का चन्द्रभागा पुल से हरसिद्धी पुल तक निर्मित टुकड़े का महापौर एवं विधायक ने बुधवार को शुभारंभ किया. उक्त सड़क का हिस्सा शुरू होने से नंदलालपुरा जवाहर मार्ग के यातायात को महूनाका तरफ जाने वाले में आसानी होगी.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने मास्टर प्लान की अधूरी सड़क के एक टुकड़े का निर्माण पूरा होने पर शुभारंभ कर दिया.

मास्टर प्लान के तहत सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड तक जीवन रेखा सड़क का निर्माण यूं तो 12 साल से चल रहा है, लेकिन सड़क कुछ छोटे छोटे टुकड़ों में बन भी रही है. शहर के यातायात जाम से निजात के लिए नगर निगम महापौर द्वारा निर्मित उक्त सड़क के टुकड़ों को यातायात के लिए खोलने की शुरुआत कर दी गई है. मास्टर प्लान की सड़क के चन्द्रभागा ब्रिज से हरसिद्धी पुल तक टुकड़े को यातायात के लिए खोल दिया गया. उक्त सड़क के 180 मीटर लंबा टुकड़ा बनाने में नगर निगम को 2 करोड़ की लागत आई है. वर्तमान में सड़क के उक्त टुकड़े में स्ट्रॉम वॉटर लाइन डालने, ड्रेनेज लाइन से जोड़ने एवं फुटपाथ निर्माण का कार्य बाकी है.

जाम की स्थिति से निजात मिलेगी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जीवन रेखा मार्ग कम्बल वाले रोड पर यातायात दबाव बहुत ज्यादा रहता था. उन्होंने बताया कि नंदलालपुरा चौराहे , चन्द्रभागा पुल से हरसिद्धि पुल तक वर्तमान में निर्मित सीमेन्ट कांक्रीट सड़क को आवागमन के लिए खोलने से यातायात जाम की स्थिति से निजात मिलेगी. इस मौके पर जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, पार्षद रूपाली पेंढारकर, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, भावेश दवे, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Post

आम्रपाली दुबे की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान, एक फिल्म के लिए लाखों करती हैं चार्ज, इतनी करोड़ की हैं मालकिन

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 8-10 लाख रुपये फीस लेती हैं और सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा […]

You May Like