नशे में चूर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा काॅलोनी सुहागी में नशे में चूर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती रीता सिंह 46 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी सुहागी अधारताल ने सूचना दी कि उसके पति स्व. दिनेश कुमार सिंह सेना से रिटायर्ड थे वर्ष 2021 में बीमारी से खत्म हो गये हैं उसके 2 बेटे हैं बड़ा बेटा बिशाल सिंह एवं छोटा बेटा विवेक सिंह है। विवेक सिंह इंदैार में रहकर नौकरी करता है बड़ा बेटा विशाल सिंह उसके साथ घर पर ही रहता है जो शराब पीने के आदी था व कई प्रकार के नशा करता था। 5-6 वर्ष पहले नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराये थे किन्तु केाई सुधार नहीं हुआ था। एक बजे के बीच विशाल खाना खाकर ऊपर वाले कमरे में चला गया था, वह नीचे सोई थी उसने ऊपर आकर देखा तो कमरे की खिड़की से विशाल सिंह अपने कमरे में फासी से लटका हुआ था। बेटे विशाल सिंह 29 वर्ष ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Post

गिद्धों की गणना: 633 गिध्द पाये गये 

Thu Feb 20 , 2025
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गिद्धों की संख्या में 37 प्रतिशत की वृद्धि   मनासा। नीमच जिले में 17 फरवरी से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना संपन्न हुई। यह गणना 17 से 19 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच चली। इस दौरान […]

You May Like