नारी शक्ति को नमन: इटारसी के चर्चों में महिलाओं का सम्मान, विश्व शांति के लिए हुई प्रार्थना

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इवेंजिलीकल लूथरन चर्च में रविवार की नियमित आराधना के साथ महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान चर्च के पासवान रेवरेंट राहुल दास ने बाइबल पर आधारित संदेश देते हुए महिलाओं के योगदान, समर्पण, त्याग और प्रेम पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि नारी प्रेम, शक्ति, धैर्य और त्याग का अद्भुत स्वरूप है। वह न केवल जीवन को संस्कारित करती है, बल्कि परिवार और समाज को भी नई दिशा देती है। कार्यक्रम में चर्च के संडे स्कूल के बच्चों, युवक-युवती संघ और भ्राता समाज के सदस्यों ने महिलाओं का सम्मान किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर फ्रेंड्स चर्च इटारसी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां चर्च में आने वाली सभी महिलाओं का पुष्पगुच्छ और उपहार देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।

Next Post

महिला सशक्तिकरण से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मु

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा है कि महिला सशक्तिकरण से ही देश का समग्र विकास संभव है। श्रीमती मुर्मू ने रविवार को यहां विज्ञान भवन में “भारती – नारी टू नारायणी: द फर्स्ट नेशनल कन्वेंशन ऑफ वीमेन थॉट […]

You May Like

मनोरंजन