माधव लॉ कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर काउंसलिंग

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में आज मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। माधव विधि महाविद्यालय के काउंसलर साइकोलॉजिस्ट विशेषज्ञ नवनीत पचौरी उपस्थित रहे। पचौरी ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन,एक बढ़ती हुई चिंता है।

भारत में मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनता जा रहा है। तनाव, चिंता, और अवसाद जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं, और इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत बड़ा होता है। इसीलिए हमें अपने जीवन में लिखने की आदत अपनी दिनचर्या में लेकर आनी चाहिए। पचौरी द्वारा विद्यार्थियों से भी उनकी समस्याओं को सुन काउंसलिंग की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शीतल जैन, डॉ जगमोहन द्विवेदी, रोली श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. नीति पांडे प्राचार्य द्वारा किया गया।

Next Post

मजदूरों से भरी ट्राली पलटी: 2 महिलाएं घायल

Fri Nov 21 , 2025
विदिशा। रेल्वे स्टेशन के बाहर मजदूरों से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना कोतवाली थाना अंतर्गत देर शाम की है जब कटनी के मजदूर मजदूरी करके थाना करारिया के ग्राम डंगरबाड़ा से रेलवे स्टेशन आ रहे थे, तभी तेज गति से जा रही ट्रॉली का पहिया डिवाइडर पर […]

You May Like

मनोरंजन