भाजपा, कांग्रेस के पार्षदों ने एक दूसरे के विरोध में की नारेबाजी

सुसनेर।बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े अभियान शुभारंभ में ही राजनीति का रंग चढ़ गया.

सुसनेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी नवीन बस स्टैंड पर नगर परिषद के कार्यक्रम में सीएमओ ओपी नागर की उपस्थिति में सेवा पखवाड़े के दौरान सफाई कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सफाई की जगह माहौल गरमा गया. यहां फोटो खिंचवाते समय भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी शुरू हो गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जिंदाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए तो वहीं जवाब में बीजेपी नेताओ ने रिक्शा चोर गद्दी छोड़, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाए. नारेबाजी के बाद मामला थाने पहुंचा. दोनों ही दलों ने टीआई केशर राजपूत को आवेदन दिया. बीजेपी ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान व दीपक राठौर पर कार्रवाई की मांग की तो वहीं कांग्रेस ने सेवा पखवाड़े में व्यवधान उत्तपन्न करने व नप अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करने पर बीजेपी पार्षद प्रदीप सोनी व पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा पर कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे घटनाक्रम के चलते सुसनेर एसडीएम सर्वेश यादव व थाना प्रभारी केसर राजपूत नगर परिषद पहुंचे और मामले की जानकारी ली है. इस दोरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉ. सोरभ जैन, पार्षद प्रदीप सोनी, पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र सांवला, पवन शर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरदारसिंह सारका, विष्णुप्रसाद पाटीदार, कांग्रेस पार्षद इबादल्लाा खान, नईम मेव, राकेश कानुडिया, पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान, दीपक राठौर व विधायक के निजी सहायक यशपाल परमार आदि मौजूद रहे.

Next Post

प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर मनाया जन्मदिन

Wed Sep 17 , 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सत्यनारायण की पहाड़ी पर भगवान श्री सत्यनारायण के मंदिर की बगिया में स्थापित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने उनकी मूर्ती का जलाभिषेक कर साफ सफाई की। […]

You May Like