भादवामाता के दरबार में गूंजा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प

नीमच। नवरात्रि के पावन पर्व पर महामाया भादवामाता के दरबार में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच गौ भक्त हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से गौ सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दे रहे हैं।

अभियान के तहत गौ भक्त हाथों में तख्तियां लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। अभियान से जुड़े लोगों का उद्देश्य इस मांग को शासन तक पहुंचाना और समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। गौ भक्तों का कहना है कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने और गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है।

अभियान के माध्यम से ‘गौ रक्षा-राष्ट्र रक्षा’ और ‘गौ सेवा-परम सेवा’ का संदेश दिया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान भादवामाता धाम में चल रही इस पहल के जरिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

आपरेशन प्रहार 2.0: सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो गांजा जब्त

Mon Oct 19 , 2026
सीधी। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा हेमंत चौहान के निर्देशन में सीधी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम विजयपुर में कार्यवाही करते […]

You May Like