
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सत्यनारायण की पहाड़ी पर भगवान श्री सत्यनारायण के मंदिर की बगिया में स्थापित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने उनकी मूर्ती का जलाभिषेक कर साफ सफाई की। जन्मदिन के अलावा भी स्थानीय निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर प्रतिदिन पूजा अर्चना, आरती और माल्यार्पण किया जाता है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, संत रविदास मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सयोंजक गिरीश इंदापुरकर, मण्डल मंत्री नितिन राव शिंदे, मंदिर संचालक पूरन शिवहरे, पुजारी विनोद पाराशर, पुजारी ओमप्रकाश राजौरिया, भगवान सिंह कुशवाह, सत्तार खान, जितेंद्र राठौर, अकबर खान, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
